Mahindra XUV400: टाटा Nexon EV Max को टक्कर देने वाली धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी

आजकल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ती जा रही है। टू-व्हीलर और फोर-व्हील दोनों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। कई सारे कार निर्माता कंपनी अपनी कार  को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च कर रही है। इसी तरह  महिंद्रा ने अपने पावरफुल और दमदार एसयूवी Mahindra XUV400 को भारतीय मार्केट में उतारा है। आइए देखते हैं इस कार की खास जानकारी

Mahindra XUV400 Features

महिंद्रा की इसकार में कई सारे मजेदार और पावरफुल फीचर्स देखने को मिलते हैं। जिसमें इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ बड़ी टच स्क्रीन के साथ में 10.25-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हवादार फ्रंट सीटों, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरे, एलेक्सा कनेक्टिविटी और रियर यूएसबी पोर्ट जैसे कई सारे फीचर्स हमें Mahindra XUV400 में देखने को मिलते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra XUV400 Range

इलेक्ट्रिक कार की बात में सबसे पहला सवाल कार की रेंज का होता है। और यह कार कितने टाइम में फुल चार्ज हो जाएंगे इस तरह के सवाल मन में आते है। आपको बता दे Mahindra XUV400 की रेंज में कंपनी की तरफ से दो वेरिएंट(EC प्रो और EL प्रो वेरिएंट) का ऑप्शन मिलते है।  

इसमें पहले वेरिएंट EC प्रो में हमें 34.5 kwh की बैटरी मिलती है। यह वेरिएंट की कार को बार चार्ज करने पर 395 किलोमीटर तक चलाया जाता है। 

वही बात करें दूसरे वेरिएंट EL प्रो की तो हमें इस वेरिएंट में 39.4kwh की बैटरी के साथ मिलता है। इस वेरिएंट को को एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक आराम से चलाया जा सकता है।

Mahindra XUV400 चार्जिंग टाइम 

Mahindra XUV400 को चार्जिंग में हमें अलग-अलग तीन विकल्प मिलते है। जिसको नीचे टेबल में देख सकते हो।

चार्जिंग टाइप समय (0-100%)
50kW DC फास्ट चार्जर50 मिनट
7.2kW AC चार्जर6.5 घंटे
3.3kW AC चार्जर13 घंटे

Mahindra XUV400 Price

महिंद्रा की इस कार की शुरुआती कीमत 15.50 लाख रुपए से लेकर टॉप वेरिएंट की कीमत 19.39 लाख  रुपए हैं। इस कार के टॉप वेरिएंट को एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तब तेज रफ्तार से चल सकता है।

Vanani Darshak is a content writer pursuing a Bachelor of Rural Studies (BRS). Hailing from Botad, Gujarat, Vanani combines his academic knowledge with a passion for writing to create engaging and insightful content. Contact: [email protected]

Leave a Comment